
Ranchi: ग्रामीण विकास विभाग ने सभी जिलों को रिक्त पदों में नियुक्ति करने का निर्देश दिया है. संविदा पर बहाली के लिए जिलों के उप विकास आयुक्तों को निर्देश दिया गया हे और रिक्त पदों को चिह्नित कर अविलंब रिक्तियों संंबंधी विज्ञापन जारी करने को कहा है.
विभागीय सचिव चंद्रशेखर ने पलामू जिले को अविलंब रोस्टर क्लीयरेंस करने, लातेहार जिला को नियुक्ति के लिए अविलंब विज्ञापन जारी करने को कहा है मनरेगा योजना में सवार्धिक नियुक्तियां इस बार होगी। करीब 1500 पद रिक्त अब भी हैं। ऐसे में रोजगार सेवक, बीपीओ, लेखा सहायक सहित अन्य पदों पर नियुक्त्यिां की जायेंगी।




