
Ranchi: सीएम आवास के सामने हर पल कुछ-ना-कुछ नया होते दिख रहा है. थोड़ी देर पहले तीन बसें सीएम आवास के अंदर गयी थी. अब वही बसें विधायकों के लेकर राजभवन पहुंची है. बताया जा रहा है कि जेएमएम और कांग्रेस के विधायक राज्यपाल के समक्ष अपनी परेड कर संख्या बल को बताएंगे साथ ही विधायकों के हस्ताक्षर वाला सरकार बनाने का आवेदन राज्यपाल को सौंपा जाएगा. इधर ईडी से सीएम हेमंत की पूछताछ लगातार जारी है.

बताते चलें कि थोड़ी देर पहले विधायकों के राजभवन निकलने से पहले रांची के डीसी एसएसपी और आईजी सीएम आवास के अंदर गए थे. सुरक्षा की तैयारी देखने के लिए आईएस अधिकारी प्रशांत कुमार भी सीएम आवास में मौजूद थे. इन सबकी निगरानी में विधायकों को राजभवन ले जाने का काम किया गया.
इसे भी पढ़ें: Ranchi Breaking: सीएम आवास के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा, DC, IG, SSP भी पहुंचे




