ChaibasaEducation & CareerJamshedpurJharkhand

CBSE 12 th Result 2022:  परीक्षा से एक सप्ताह पहले हुई पिता की मौत, हौसले को टूटने नहीं दिया JPS के रोहित ने, कहा-पिता के सपने को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी

Jamshedpur: सीबीएसई बारहवीं साइंस में जमशेदपुर पब्लिक स्कूल बारी़डीह के छात्र रोहित कुमार 92.6 फीसदी अंकों से सफल रहे हैं. रोहित की सफलता इसलिए काबिल ए तारिफ है क्योंकि परीक्षा के एक सप्ताह पहले उनके पिता का निधन हो गया था. मगर रोहित ने अपने हौसला को कमजोर नहीं पड़ने दिया. बताते हैं-पिता हजारीबाग आईटीआई में नौकरी करते थे. घर आए हुए थे. 23 मार्च की बात है. मैट्रिक परीक्षा में उनकी मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगी थी. अगले दिन जाने वाले थे. रात में हम सब से अच्छी तरह बात की, लेकिन सुबह में दिल का दौरा पड़ा और उनकी आकस्मिक मौत हो गई. बकौल रोहित, एक सप्ताह बाद मेरी बोर्ड की परीक्षा शुरू होने वाली थी. तीन भाई बहन हैं. मुझसे एक बड़ी बहन है, जो मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही हूं. पापा का सपना था कि मैं आईआईटी से पढ़ाई करूं? लेकिन उनके जाने के बाद ऐसा लगा, उनके सारे सपने, सपने ही रह जाएंगे.

प‍िता की यह बात हमेशा रही याद
बड़ा बेटा होने के कारण मैं ही दाह संस्कार लिया और मुखाग्नि दी. लेकिन पिता की यह कही बातें हमेशा जेहन में कौंधती रहती कि बेटा तुम्हें आईआईटी से पढ़ाई करनी है. मैंने अपने आप को संभाला और उनके सपनों के लिए जीने का फैसला किया. मैंने सबीबीएसई की परीक्षा दी. उस स्थिति में परीक्षा देना बेहद मुश्किल था, बावजूद कोशिश किया कि बहुत खराब अंक नहीं आए. इसकी वजह से इस साल जेईई मेन में भी उम्मीद के अनुरूप पर्सेन्टाइल नहीं मिला है. लेकिन एक साल ड्रॉप लेकर अगले साल दोबारा जेईई मेन दूंगा और कोशिश होगी कि पापा के सपनों को पूरा किया जाय. शायद यह मेरे लिए उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

ये भी पढ़ें- Cbse 10 th Result: सीबीएसई ने दसवीं का रिजल्ट भी जारी किया, इसमें भी लड़कियां आगे

Related Articles

Back to top button