
Jamshedpur: सीबीएसई ने दसवीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया है. स्टूडेंट्स सीबीएसई की वेबसाइट पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं. इस वर्ष सीबीएसई 10वीं में 94.40 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं. 12वीं की तरह सीबीएसई 10वीं में भी लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा. लड़कियां 95.21 प्रतिशत पास हुईं और लड़के 93.80 प्रतिशत. लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से 1.41 प्रतिशत अच्छा रहा है. पिछले वर्ष परीक्षाएं नहीं हुई थीं इसलिए रिजल्ट 99.04 रहा था. 2020 में 91.46 और 2019 में 91.10 प्रतिशत रहा था. जमशेदपुर स्कूलों के प्राचार्यों ने बताया कि दसवीं रिजल्ट की गणना जारी है. कुछ देर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के नाम जारी होंगे.
ये भी पढ़ें- Jamshedpur CBSE 12th Result Update : साइंस में विद्या भारती चिन्मया की कशिश अग्रवाल 99 फीसदी अंक लाकर बनीं सिटी टॉपर




