JharkhandLatehar

लातेहारः नक्सलियों के नाम पर लेवी वसूलनेवाले गिरोह का सदस्य रोहित गिरफ्तार

Latehar:  लातेहार पुलिस ने आपराधिक संगठन अमन श्रीवास्तव गिरोह के सक्रिय सदस्य रोहित कुमार को हजारीबाग से शनिवार को गिरफ्तार किया. लातेहार एसपी प्रशांत आनंद ने चंदवा थाना में प्रेस वार्ता कर बताया की आपराधिक संगठन श्रीवास्तव ग्रुप हजारीबाग और लातेहार जिले में लेवी वसूलने का काम कर रहा है. इस गिरोह के पीछे पुलिस पिछले कई दिनों से लगी हुई है.

इसे भी पढ़ेंः नहीं थम रहा कांग्रेस में इस्तीफा देने का सिलसिला, महानगर के 5 और सदस्यों ने दिया इस्तीफा

पकड़ा गया रोहित कुमार साव उर्फ छोटू उर्फ प्रिंस हजारीबाग जिला के मुफसिल थाना के ओरिया का रहने वाला है. रोहित हजारीबाग, रामगढ़ और लातेहार जिले में कई आपराधिक कांडों का नामजद अभियुक्त है. इन तीनों जिलों में उसके नाम से सात आपराधिक मामले दर्ज हैं .रोहित को पकड़ने के लिए पुलिस ने साइबर सेल की मदद ली है. छापामारी दल में इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह, बालूमाथ थाना प्रभारी सुभाष कुमार पासवान, पंकज भूखला, नीरज कुमार और हजारीबाग पुलिस शामिल थे.

इसे भी पढ़ेंः कांग्रेस ने अमरनाथ यात्रा रोके जाने की निंदा की, कहा, डर का माहौल पैदा कर रही सरकार

कौन है अमन श्रीवास्तव

अमन श्रीवास्तव अपने पिता सुशील श्रीवास्तव की मौत के बाद से गिरोह का सरगना बना है. गिरोह का सरगना बनने के बाद वह पांडेय गिरोह, जिसे विकास तिवारी संभालता है, के गिरोह के अपराधियों से पुरानी दुश्मनी का बदला लेने की मंशा रखता है. इसके लिए नये अपराधियों को भी गिरोह में शामिल किया गया है. वह खुद भी कई बार लोगों को रंगदारी के लिए फोन करता है. इसके साथ ही उसके गिरोह में शामिल लोग उसके नाम पर रंगदारी के लिए फोन करते हैं.

इसे भी पढ़ेंः कांग्रेस ने अमरनाथ यात्रा रोके जाने की निंदा की, कहा, डर का माहौल पैदा कर रही सरकार

Related Articles

Back to top button