
Dhanbad : धनबाद के टुंडी रोड आसान डावर कडैया स्थित लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में ब्लड कैंसर से पीड़ित आयुष की लंबी उम्र की कामना को लेकर आश्रम के वृद्ध लोगों व आश्रम के सदस्यों ने भगवान से प्रार्थना की. उन्होंने आपस में चंदा कर आयुष के इलाज के लिए आर्थिक मदद भी मुहैया करायी.
मामला है जोडफाटक रॉड के रहने वाले पूर्व जिला स्तरीय क्रिकेटर रत्नेश के बेटे आयुष का. 13 वर्षीय आयुष ब्लड कैंसर से पीड़ित है, जिसका इलाज मुम्बई के एक अस्पताल में चल रहा है. डॉक्टर ने आयुष के पिता को कहा कि आयुष को बचाने में लगभग 25 लाख रुपये खर्च होंगे. रकम सुन रत्नेश के होश उड़ गये.
इसे भी पढ़ें : धनबाद में टली मॉब लिंचिंग, छेड़खानी के आरोप में युवक को अर्द्धनग्न कर पीट रहे थे लोग, पुलिस ने बचाया
इसके बाद रत्नेश अपने आप को हारा हुआ महसूस करने लगा. उन्होंने धनबाद के लोगों से मदद की अपील की. रत्नेश की अपील पर धनबाद के सभी लोगों ने मदद की. विभिन्न धर्मों के लोग आयुष की मदद के लिए आगे आये. इसी क्रम में लालमणि वृद्धाआश्रम के वृद्धों ने आयुष की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की और आपस में चंदा कर आर्थिक मदद की.
छलका बुजुर्गों का दर्ज
इस अवसर पर आश्रम में रह रहे लोगों ने कहा कि अपनों का दर्द कोई हम जैसे लोगों से पूछे. हम वृद्ध अपने बच्चों पर इतने बोझ हो गये थे कि हमारे बेटों ने हमें वृद्धाश्रम में छोड़ दिया. मांं-बाबा अपने दिल के टुकड़े को इस तरह चाहता है कि उसके लिए किसी हद तक जा सकता है लेकिन जब यही दिल का टुकड़ा बड़ा हो जाता है तो मांं-बाप फिर बोझ लगने लगते हैं. लेकिन आज फिर एक मांं-बाप अपने दिल के टुकड़े को बचाने के लिए पूरे धनबाद की जनता से मदद की गुहार लगा रहा है.
इसे भी पढ़ें : अरबों खर्च, फिर भी राज्य के 108 कॉलेजों और सिदो-कान्हू मुर्मू व कोल्हान यूनिवर्सिटी की ग्रेडिंग औसत या उससे नीचे




