National

#KartarpurCorridor: ऐतिहासिक करतारपुर गलियारे का PM मोदी ने किया उद्घाटन, पहले जत्थे को किया रवाना

Dera Baba Nanak (Punjab): पिछले 70 वर्षों से भारतीय सिखों का इंतजार आज यानी 9 नवंबर को पूरा हो गया. श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां करतारपुर गलियारे का उद्घाटन किया. इस मौके पर पीएम ने 500 भारतीय श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को रवाना किया.

इसे भी पढ़ें- #AyodhyaVerdict: फैसले पर बोले पीएम मोदी- इसे हार या जीत के रूप में ना लें, कांग्रेस ने निर्णय का किया स्वागत

गुरुद्वारा दरबार साहिब के दर्शन कर पाएंगे भारतीय श्रद्धालु 

भारत और पाकिस्तान कश्मीर को लेकर द्विपक्षीय संबंधों में बढ़े तनाव के बीच एक ऐतिहासिक पहल करते हुए शनिवार को करतारपुर गलियारा खोला गया है, जिसके कारण भारतीय श्रद्धालु पाकिस्तान के नारोवल में करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब के दर्शन कर पाएंगे.

यह गलियारा पाकिस्तान में स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब को पंजाब के इस जिले में स्थित डेरा बाबा नानक से जोड़ता है. गुरुद्वारा दरबार साहिब में ही सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव ने अपने जीवन के अंतिम वर्ष गुजारे थे.

यह गलियारा गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर आम लोगों के लिये खोला गया है. प्रधानमंत्री ने गलियारे में भारत की तरफ यात्री टर्मिनल की इमारत का भी उद्घाटन किया जिसे एकीकृत जांच चौकी के तौर पर भी जाना जाएगा. जहां तीर्थयात्रियों को नये बने साढ़े चार किलोमीटर लंबे गलियारे से यात्रा के लिये क्लीयरेंस दिया जाएगा. 

इसे भी पढ़ें- #AyodhyaVerdict: SC के फैसले से संतुष्ट नहीं मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, मशविरा के बाद पुर्नविचार याचिका पर लेंगे फैसला

पहले जत्थे में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह भी शामिल

मोदी ने अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने नेतृत्व में 500 भारतीय श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को गलियारे के रास्ते गुरुद्वारा दरबार साहिब के लिये रवाना किया.

करतारपुर जानेवाले पहले जत्थे में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, अकाल तख्त के जत्थेदार हरप्रीत सिंह, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल तथा नवजोत सिंह सिद्धू शामिल हैं.

Related Articles

Back to top button