
Dhanbad: प्रखंड स्तरीय विकास को गति देने के मामले में कलियासोल प्रखंड धनबाद जिले के 10 प्रखंडों में सबसे पीछे है. कलियासोल प्रखंड को सबसे खराब परफॉर्मर की श्रेणी में रखा गया है. वहीं पूर्वी टुंडी और बलियापुर प्रखंड बेस्ट परफॉर्मर की श्रेणी में शुमार है. धनबाद डीडीसी शशि रंजन ने प्रखंड स्तरीय विकास को लेकर एक परर्फोमेंस पैरामीटर निर्धारित किया है. निर्धारित पैमाने के आधार पर कलियासोल प्रखंड को कुल 100 अंकों में 55.17 अंक मिले हैं और प्रखंड को सबसे खराब परफॉर्मर की श्रेणी से नवाजा गया है.
वहीं पूर्वी टुंडी को 68.77 अंक तथा बलियापुर प्रखंड को 67.26 अंक मिले हैं. फलस्वरूप, पूर्वी टुंडी और बलियापुर को सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मर की श्रेणी में अलंकृत किया गया है. जिले के बाघमारा प्रखंड को 66.63 अंक, धनबाद 53.85 अंक, एग्यारकुंड 56.24 अंक, गोविंदपुर 64.27, निरसा 63.04, तोंपचांची 61.54 तथा टुंडी 67.12 अंक मिले हैं.
पूर्वी टुंडी एवं बलियापुर के अलावा बेस्ट परफॉर्मर में तीसरे नंबर पर टुंडी, चौथे नंबर पर बाघमारा, पांचवें स्थान पर गोविंदपुर तथा छठे स्थान पर निरसा है. वहीं खराब परफॉर्मर की श्रेणी में कलियासोल के साथ धनबाद, एग्यारकुंड एवं तोंपचांची शामिल हैं.
प्रखंड स्तरीय विकास के पैमाने
उप विकास आयुक्त शशि रंजन ने प्रखंड स्तरीय विकास के लिए कुल दस परर्फोमेंस पैरामीटर निर्धारित किया. हर एक परर्फोमेंस पैरामीटर के लिए अलग-अलग अंक निर्धारित किये गयेइस तरह से कुल दस परर्फोमेंस पैरामीटर के लिए सौ अंक निर्धारित किये. प्रखंड स्तरीय विकास परफॉर्मेंस में पहले नंबर पर एलओबी निर्माण है. इसके लिए पांच अंक निर्धारित है. . पंचायत स्तरीय कमल क्लब परर्फोमेंस के लिए भी पांच अंक निर्धारित है. मनरेगा कार्य परर्फोमेंस के लिए कुल 15 अंक निर्धारित किये गये हैं.
जिसमें मासिक पीडी जेनरेशन एवं एचिवमेंट प्रतिशत, वार्षिक पीडी जेनरेशन एवं एचिवमेंट प्रतिशत, व्यय ब्योरा प्रतिशत, कार्य निष्पादन, कुल जीइओ लागू योजना आदि परर्फोमेंस के लिए दो-दो अंक तथा रिजेक्टेड टांजेक्सन निर्धारन, रिजेक्टेड टांजेक्सन का रिजेनरेशन व पेंडिंग रिजेक्टेड टांजेक्सन, के लिए कुल पांच अंक निर्धारित है.
14वें वित्त आयोग के लिए दस अंक में कुल पूर्ण योजना के लिए पांच अंक निर्धारित है. वहीं खर्च लेखा-जोखा ब्योरा के लिए पांच अंक का निर्धारण किया गया है. पंचायत भवन स्टेटस रिर्पोट के लिए भी पांच अंक का निर्धारण किया गया है. ग्राम विकास समिति के लिए 10 अंक तथा पीएम आवास योजना के लिए 15 अंक तथा बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर आवास योजना के लिए 10 अंक निर्धारित है. जबकि जनसंवाद का निपटारा के लिए 10 तथा जल शक्ति अभियान के लिए 15 अंक निर्धारित किया गया है.
इसे भी पढ़ेंः धनबाद में टली मॉब लिंचिंग, छेड़खानी के आरोप में युवक को अर्द्धनग्न कर पीट रहे थे लोग, पुलिस ने बचाया




