Bokaro

बेरमो में बाइक सवार दो उच्चकों ने कारोबारी के स्टाफ से लूट लिए एक लाख 70 हजार

Bermo: बेरमो अनुमंडल के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जरीडीह बाजार से बेरमो रेलवे गेट सीसीटीवी कांटा घर के सड़क मार्ग पर गुरुवार की शाम एक फुसरो के व्यवसाई मनोज गोयल के कमला ट्रेडिंग के स्टाफ सुजीत से दो बाइक सवार उच्चकों ने हथियार के बल पर 1 लाख 70 हजार रुपये लूट लिए. घटना के बाद भुक्तभोगी सुजीत ने बताया कि वह फुसरो के व्यवसायी मनोज गोयल के कमला ट्रेडिंग में कार्य करता है, गुरुवार को बेरमो के कुछ क्षेत्रों में तथा जरीडीह बाजार से बकाया राशि तगादा कर शाम को फुसरो लौट रहे थे, इसी दौरान बेरमो रेलवे गेट के समीप सीसीटीवी कांटा के पहले पीछे से काले रंग की ग्लैमर बाइक मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने जिसका मुंह खुला हुआ था,आगे से मेरे बाइक को रोक दिया और कट्टा सटा दिया. इसके बाद धमकी देते हुए पैसे की मांग करने लगा,फिर डिक्की में रखे तगादा के पैसे को उन लोगों ने छीन लिया. इसके बाद दोनों युवक भुजाली से हमला भी किया परंतु वह बाल बाल बच गया. उसके बाद दोनों युवक बेरमो स्टेशन के मार्ग की ओर भाग गए. इसके बाद उसने घटना की सूचना अपने मालिक सहित गांधीनगर पुलिस को दी. गांधीनगर थाना प्रभारी पिंटू महथा ने तत्काल घटनास्थल का मुआयना किया इसके बाद उन्होंने जरीडीह बाजार में कई व्यवसाइयों के सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला. उन्होंने कहा पुलिस पूरे मामले को गंभीरता पूर्वक जांच पड़ताल कर रही है अपराधी किसी भी हालत में बक्से नहीं जाएंगे.

Related Articles

Back to top button