
Ranchi: पथ निर्माण विभाग ने रांची आउटर रिंग रोड के एलाइनमेंट स्वीकृति के लिए प्रस्ताव राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार को भेज दिया है. 195 किमी लंबे इस आउटर रिंग रोड में सात स्पर रोड भी जुड़ेंगे. छह लेन रोड को पांच फेज में विकसित किया जायेगा. पथ निर्माण विभाग यह प्रयास करवा रहा है कि नेशनल हाइवे में शामिल कर इसे विकसित किया जाए. एनएच विंग इसका विकास करेगा. आउटर रिंग रोड पांच नेशनल हाइवे से भी होकर जुड़ेगा. जिस वजह से छोटे से भारी वाहन आसानी से बाहर ही बाहर अपने गंतव्य को चले जाये. वर्तमान रिंग रोड महज 86 किमी लंबा है, इससे करीब दस से 15 किमी दूरी के बाद आउटर रिंग रोड का निर्माण प्रारंभ होगा.
इसे भी पढ़ें: न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल को चेशायर होम रोड स्थित जमीन खरीद मामले में हाईकोर्ट से मिली सशर्त जमानत
ऐसे गुजरेगा आउटर रिंग रोड
फेज वन- उरकीद एनएच 20 से ब्राम्बे एनएच 75, रांची-डालटेनगंज रोड
ब्राम्बे एनएच-75 से फुदी एनएच 75ई, चाइबासा रोड
फुदी एनएच 75ई से हरबुल एनएच-33
हरबुल एनएच 33 से उरकीद एनएच 20




