Bihar

राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के छोटे बेटे अजीत सिंह ने जेडीयू का थामा दामन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कराया शामिल

Patna : बिहार की राजनीति में मंगलवार को एक बड़ा खेल देखने को मिला है. राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के छोटे बेटे इंजीनियर अजीत सिंह ने जेडीयू का दामन थाम लिया है. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने जगदानंद सिंह के छोटे बेटे को अपनी पार्टी में शामिल कराया.
अजीत सिंह का कहना है कि वो बचपन से ही सीएम नीतीश कुमार के कामकाज को देख रहे हैं और उनसे काफी प्रभावित हैं. इसलिए बिना शर्त जेडीयू में शामिल हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुझे आरजेडी से ज्यादा जदयू में सीखने का मौका मिलेगा. साथ ही यह भी कहा कि जेडीयू ही समाजवादियों की पार्टी है. उन्होंने यह भी कहा कि इससे उनके और परिवार के बीच या पिता से उनके रिश्ते खराब नहीं होंगे.

गौरतलब है कि जगदानंद सिंह के छोटे बेटे से पहले बड़े बेटे सुधाकर भी बगावत कर चुके हैं. हालांकि अभी वो आरजेडी के रामगढ़ से विधायक हैं. जगदानंद सिंह के बड़े बेटे सुधाकर सिंह 2010 में बगावत कर चुके हैं. हालांकि उस समय आरजेडी की तरफ से टिकट देने पर सहमति भी बन गयी थी. लेकिन जगदानंद सिंह तैयार नहीं हुए और सुधाकर सिंह को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बना लिया. चुनाव में जगदानंद सिंह ने अपने बेटे के खिलाफ जम कर प्रचार किया और सुधाकर चुनाव भी हार गये.

इसे भी पढ़ें:पटना: मेडिकल कॉलेज में एडमिशन कराने के नाम पर ठगी, छात्रों को लगाया 35 करोड़ का चूना

Related Articles

Back to top button