
Jamshedpur : जमशेदपुर में रामनवमी जुलूस के बाद अब पुलिस ने कोरोना गाडलाइन की अनदेखी करनेवालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने जुलूस की ड्रोन और वीडियोग्राफी की फुटेज की जांच शुरू कर दी है. फुटेज में कोई भी कोरोना नियमों की अनदेखी करता है तो उसपर नियम के तहत कार्रवाई की जाएगी.
जानकारी देते हुए एसएसपी डॉ एम तामिल वाणन ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन के अनुसार जुलूस में 100 से ज्यादा व्यक्ति शामिल नहीं हो सकते वहीं जुलूस जहां जमा होती है वहां एक हजार से ज्यादा व्यक्ति शामिल नहीं हो सकते. इसके अलावा जुलूस में रिकार्डेड गाना नहीं बजा सकते ना ही डीजे का प्रयोग कर सकते हैं पर जुलूस में काफी नियमों की अनदेखी की गई है. उन्होंने बताया कि जुलूस की ड्रोन से निगरानी की गई है वहीं वीडियोग्राफी भी कराई गई है. अब ड्रोन और वीडियोग्राफी से लिए गए फुटेज की जांच कर सभी पर कार्रवाई की जाएगी. संबंधित इलाके के मजिस्ट्रेट द्वारा थाने में लिखित आवेदन के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. उन्होंने बताया कि कई ऐसे जुलूस भी शामिल थे जिनके पास लाईसेंस नहीं था. इन्हें भी चिन्हित किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें- Jamshedpur Crime: बैरिकेडिंग के आगे जाने से मना किया तो एसआई से ही उलझ पड़े स्कूटी सवार, मारपीट कर एसआई को किया घायल




