Bihar

राजद ने की डिजिटल सदस्यता अभियान की शुरुआत की, लालू और तेजस्वी ने भी ली पार्टी की सदस्यता

Patna: राष्ट्रीय जनता दल अपने संगठन को विस्तार देने के लिए शनिवार से सदस्यता अभियान चला रहा है. इसकी शुरुआत राबड़ी आवास से की गई है. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव खुद सदस्यता दिला रहे हैं. उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, अब्दुल बारी सिद्दीकी, शिवानंद तिवारी, आलोक मेहता, जयप्रकाश नारायण समेत कई वरिष्ठ नेता है मौजूद हैं.

इसे भी पढ़ें :  बिहार में हाईटेक हुआ मद्य निषेध विभाग, ड्रोन कैमरे से रखी जा रही नजर

जानकारी के अनुसार सदस्यता अभियान की शुरुआत स्वयं लालू यादव ने किया है. इस दौरान मंच पर आकर सदस्य लालू यादव से रासीद ले रहे हैं. इस अभियान में नए के साथ पुराने सदस्य भी दुबारा सदस्यता ले रहे हैं. इस दौरान पार्टी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने भी पार्टी की सदस्यता ली है. पूर्व विधायक प्रेमा चौधरी ने फिर से पार्टी की सदस्यता ली.

गौरतलब है कि राजद ने तीन वर्ष पहले भी एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य तक किया था, किंतु यह आंकड़ा 86 लाख के आगे नहीं पहुंच पाया था. इस बार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने किसी भी तरह एक करोड़ के लक्ष्य प्राप्त करने का टास्क राजद पदाधिकारियों, विधायकों एवं सांसदों को दिया है. सदस्यता अभियान में दूसरे प्रदेशों के भी पदाधिकारी आए हुए हैं.

इसे भी पढ़ें : छात्रवृत्ति योजना में पटमदा, बोड़ाम, गुड़ाबांदा प्रखंड की स्थिति संतोषजनक नहीं

Related Articles

Back to top button