JharkhandPalamu

Palamu: सड़क किनारे फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश, 24 घंटे में शव मिलने की तीसरी घटना

Palamu: पलामू जिले में फंदे पर लटकते शव मिलने का सिलसिला जारी है. पिछले 24 घंटे के दौरान तीन शव जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में मिल चुके हैं. इससे सनसनी फैल गयी है.

तीसरा शव तरहसी थाना क्षेत्र के भंडरी गांव में शुक्रवार की शाम में मिला है. सड़क किनारे एक महुआ पेड़ की शाखा से युवक का शव लटका हुआ था.

मामले को ग्रामीण हत्या बता रहे हैं. हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और छानबीन के बाद ही मामले को हत्या मानने की स्थिति में है.

इसे भी पढ़ें – पश्चिमी सिंहभूम : सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों द्वारा लगाये गये 64 बम बरामद

पहले ही मिले हैं दो शव

विदित हो कि जिले के नौडीहा और छतरपुर थाना क्षेत्र में भी एक किशोरी और एक युवक का शव बरामद किया गया है.

नौडीहा के डगरा पंचायत क्षेत्र में मिली किशोरी के शव मामले को पुलिस आत्महत्या मान रही है, लेकिन छतरपुर के जवरा मुरूमदाग से मिली युवक की लाश मामले को हत्या बताया है. ये दोनों मामले प्र्रेम प्रसंग से जुड़े हैं.

होम डिलिवरी का काम करता था युवक

तरहसी के भंडरी में मिले शव की पहचान भंडरी निवासी देवेंद्र कुमार पाठक के पुत्र अविनाश पाठक (25वर्ष) के रूप में हुई है. वह होम डिलिवरी का कार्य करता था.

नाश्ता कर सुबह करीब 9 बजे क्षेत्र में घूमने निकला था. तरहसी रोड में राहगीरों ने पेड़ से शव लटका देखकर इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी. बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी.

इसे भी पढ़ें – शराब की होम डिलिवरीः सबसे अधिक व्हिस्की की डिमांड, खरीदारों में 20 फीसदी महिलाएं भी

शव के लटकने की स्थिति से लगता है हत्या का मामला

शव जिस तरह से पेड़ से लटका मिला है. उससे मामला हत्या प्रतीत होता है. युवक का घुटना से लेकर नीचे का हिस्सा मुड़ा हुआ था और जमीन से पूरी तरह सटा हुआ था.

इससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवक की हत्या कर उसे फंदे पर लटका दिया गया होगा. शव से सटे उसकी मोटरसाइकिल गिरी पड़ी थी. चप्पल बिखरे पड़े थे.

जिस जगह शव मिला, वह इलाका मुख्य सड़क से एकदम सटा हुआ है. फांसी लगाते युवक को कोई भी देख सकता था. घटना के बाद से मृतक के परिजन सहमे हुए हैं. कुछ बता नहीं पा रहे हैं. पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें – NewsWingImpact: रिम्स के कोविड वार्ड में परिजनों से काम लेने के मामले में स्वास्थ्य सचिव ने सुपरिटेंडेंट से किया जवाब तलब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button