
Patna: बिहार का मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग इन दिनों काफी एक्टिव है. लगातार शराब तस्करों और शराब कारोबारियों पर कार्रवाई हो रही है. ड्रोन के जरिए भी ग्रामीण और दियारा क्षेत्र में भी नजर रखी जा रही है. अब विभाग ने एक और हाईटेक मशीन को अपनाया है जिसका इस्तेमाल किया जाएगा. हाई टेक्निकल ब्रेथ एनालाइजर मशीन के जरिए अब शराब पीने वाले की पुष्टि के साथ साथ फोटो भी लिया जायेगा.
इसे भी पढ़ें : ‘एक प्याली चाय’ के बाद शिक्षिका व साहित्यकार कुमारी छाया की दूसरी किताब ‘मेरी उम्मीद की ओर’ प्रकाशित
मशीन से फोटो , लोकेशन , व्हीकल नंबर, पूरा पता भी प्रिंट आउट किया जाएगा.यानी शराबियों की पहचान अब नहीं छुपेगी. गौरतलब हो की पटना जिला 148 मशीनें उपलब्ध कराई गई है. जिसमें 100 पुलिस विभाग, 25 रेलवे पुलिस, 2 डीटीओ, बाकी 21 उत्पाद विभाग पटना के पास उपलब्ध है. अब पटना और आस पास के इलाके में स्थित होटल, मॉल, क्लब, कैफे सभी जगहों पर ब्रेथ एनालाइजर मशीन के जरिए जांच किया जाएगा.
मशीन से पुष्टि होने के बाद शराबियों को जेल भेजा जायेगा.आपको बता दे की बिहार में पूर्ण शराब बंदी कानून लागू है इसके बावजूद कुछ लोगों की शराब पीने व बेचने की सूचना पुलिस और उत्पाद विभाग को मिलती है.जिनपर करवाई करने के लिए बिहार सरकार उत्पाद विभाग के द्वारा उपकरण को उपलब्ध किया है.
इसे भी पढ़ें : छात्रवृत्ति योजना में पटमदा, बोड़ाम, गुड़ाबांदा प्रखंड की स्थिति संतोषजनक नहीं




