Chatra

चतरा: राशन वितरण में अनियमितता के खिलाफ लाभुकों ने डीसी कार्यालय का किया घेराव

Chatra : जिले के प्रतापपुर प्रखंड के मंझगांवा गांव में जनवितरण प्रणाली के दुकानदार द्वारा राशन वितरण में अनियमितता के विरुद्ध कार्डधारियों ने डीसी कार्यालय का घेराव किया. इस दौरान ग्रामीण कार्डधारियों ने डीसी को ज्ञापन सौंपते हुए शांति देवी जो सरस्वती स्वयं सहायता समूह के नाम से दुकान चलाती है उसकी अनुज्ञप्ति को रद्द करने की मांग की है. ज्ञापन में कहा गया है कि डीलर के द्वारा माप तौल में ईट और पत्थर का प्रयोग किया जाता है. इतना ही नहीं डीलर पर कार्डधारियों ने अगस्त का अनाज नहीं देने का भी आरोप लगाया है. राशन वितरण जब करता है तो एक से डेढ़ घंटा दुकान खुलता है. अगर देता भी है तो 5 किलो के स्थान पर डेढ़ से दो किलो ही अनाज दिया जाता है. ग्रामीण कार्डधारियों का कहना है कि जब विरोध करने हैं तो देख लेने की धमकी न सिर्फ देता है बल्कि लिस्ट से नाम काट देने की धमकी भी देता है.  ग्रामीणों का कहना है कि डीलर को बदल दिया जाय और गांव के ही किसी व्यक्ति को दुकान दिया जाय.

Related Articles

Back to top button