
Dhanbad: शहर के कोहिनूर मैदान के पास स्थित ईवीएम वेयर हाउस का बुधवार को डीसी वरुण रंजन ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने ईवीएम कक्ष का सील, वहां की सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे सहित पूरे परिसर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने रखरखाव एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए. निरीक्षण के बाद डीसी ने बताया कि यह एक मासिक रूटीन निरीक्षण था.
इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी, निर्वाचन शाखा से अरुण कुमार धारी, सागर भजोहरि, रजाक अंसारी, सजल आदि मौजूद थे.




