Bihar

राजद ने पूर्व विधायक गुलाब यादव को पार्टी से किया निष्कासित

Patna: बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर चुनाव का ऐलान हो गया है. राजद ने 23 सीटों पर अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है. इस बार राजद नेतृत्व ने कांग्रेस से अलग होकर और सीपीआई के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. राजद के 23 व सीपीआई के 1 कैंडिडेट होंगे. उम्मीदवारों के नाम का ऐलान होने के साथ ही कई बागी खुलकर सामने आ गये हैं. इसके बाद राजद नेतृत्व ने विधान परिषद की मधुबनी सीट से अपनी पत्नी को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक गुलाब यादव को गुरुवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया है.

इसे भी पढ़ें:JHARKHAND BUDGET: सहायक शिक्षकों के मानदेय के लिए 600 करोड़ रुपए का प्रावधान, रिमेडियल क्लासेस के लिए 40 करोड़ अतिरिक्त

प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने गुलाब यादव के निष्कासन की अनुशंसा की थी. इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के निर्देश पर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव ने छह सालों के लिए पूर्व विधायक गुलाब यादव को दल से निष्कासित कर दिया है.

वे मधुबनी के झंझारपुर से राजद के विधायक रह चुके हैं. इस बार वे विप की मधुबनी सीट से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ पत्नी को उतारने का ऐलान कर दिया है. इसके बाद राजद नेतृत्व ने यह कार्रवाई की है.

इसे भी पढ़ें:IGNOU FINAL EXAM: 4 मार्च से होगा शुरू, 25 सेंटर्स पर 1.90 लाख स्टूडेंट्स देंगे परीक्षा

Related Articles

Back to top button