HEALTHJharkhandRanchi

रिम्स में खुलेगा अमृत फार्मेसी स्टोर, भारी डिस्काउंट पर मरीजों को मिलेगी दवाएं

Ranchi: रिम्स में दिल्ली के एम्स की तर्ज पर अमृत फार्मेसी स्टोर खोलने को लेकर एग्रीमेंट किया गया है. जिसके तहत रिम्स में इलाज को आने वाले मरीजों को भारी डिस्काउंट पर जेनरिक और ब्रांडेड दवाएं उपलब्ध कराई जाएगी. इतना ही नहीं इंप्लांट, स्टेंट, नी रिप्लेसमेंट और हिप रिप्लेसमेंट भी सरकार द्वारा निर्धारित दर पर उपलब्ध होगा. अमृत फार्मेसी स्टोर HLL लाइफ केयर लिमिटेड संचालित कर रही है. शासी परिषद से अनुमोदन प्राप्त करने और स्वास्थ्य विभाग से निर्देश के बाद रिम्स प्रबंधन और एचएलएल के बीच करार किया गया है.
इसे भी पढ़ें: झरिया कोल ब्लॉक पुनर्वास नीति खारिज करने की मांग, बारह साल में काम पूरा नहीं करने का आरोप

ब्रांडेड में भी 30 परसेंट छूट
एम्स पटना/देवघर/कल्याणी/भुवनेश्वर/पीजीआई चंडीगढ़ में अमृत फार्मेसी स्टोर चल रहा है. ऐसा ही एक स्टोर रिम्स के पुराने इमरजेंसी के बगल में जन औषधि केंद्र से सटे खोला जाएगा. अमृत फार्मेसी स्टोर के खुलने से मरीज़ो को ब्रांडेड दवाइयां लगभग 30 प्रतिशत छूट व जेनेरिक MRP से लगभग 70 से 80 प्रतिशत छूट के साथ उपलब्ध हो सकेगी. दो महीने में यह सुविधा रिम्स में आने वाले मरीजों को मिलने लगेगी.

Related Articles

Back to top button