
Kolkata : भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को भरोसा है कि रविवार से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही टी20 श्रृंखला में करिश्माई विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत अपने प्रदर्शन से प्रभावित करेंगे.
इसे भी पढ़ें : संत सम्मेलन में कहा गया, न्यायपालिका में मंदिर विरोधी लोग, मोदी भगवान राम का अवतार
धोनी की बल्लेबाजी फार्म लंबे समय से खराब चल रही है. पंत के पास ऐसे में खेल के इस सबसे छोटे प्रारूप में टीम में जगह पक्की करने का शानदार मौका होगा.
सीनियर खिलाड़ी दिनेश कार्तिक को भी प्रदर्शन में निरंतरता की कमी के बाद भी खुद को साबित करने का एक और मौका मिला है.
इसे भी पढ़ें : शशि थरूर ने फिर कसा मोदी पर तंज, कहा मोदी सफेद घोड़े पर हाथ में तलवार लेकर बैठे हीरो जैसे
ऋषभ और दिनेश के पास अपनी प्रतिभा
रोहित ने कहा कि धोनी पिछले कई वर्षों से हमारे लिए बहुत बड़े खिलाड़ी रहे हैं. मैदान में हमें उनकी अनुभव की कमी खलेगी लेकिन ऋषभ और दिनेश के पास अपनी प्रतिभा को दिखाने का शानदार मौका होगा. उन्हें खुद को साबित करने का मौका मिला हैं.
भारतीय टीम भले ही टी20 श्रृंखला में खेल रही हो लेकिन रोहित तीन मैचों की इस श्रृंखला को विश्व कप की तैयारियों से जोड़कर देख रहे है.
इसे भी पढ़ें : UN में भारत ने कहा, मानवाधिकार के मुद्दों का राजनीतीकरण न हो, आतंकवाद पर कार्रवाई हो
उन्होंने बेंच स्ट्रेंथ को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि हम विश्व कप में सीमित संसाधनों के साथ नहीं जा सकते. हमारे पास विकल्प होना चाहिए. यह खिलाड़ियों को परखने का शानदार मंच है.
वेस्टइंडीज ने पिछले चारों मैचों में भारत को हराया
भारतीय टीम में क्रुणाल पंड्या और शाहबाज नदीम जैसे दो बायें हाथ के स्पिनरों को चुना गया है जिसमें से झारखंड के नदीम ने विजय हजारे ट्राफी में लिस्ट ए क्रिकेट का विश्च रिकार्ड बनाते हुए 10 रन देकर आठ विकेट लिये थे.
इसे भी पढ़ें : कैंसर का इलाज करा रहीं अभिनेत्री सोनाली की आंखों में दिक्कत
रोहित ने कहा कि शाहबाज नदीम पहली बार टीम का हिस्सा बने हैं. क्रुणाल का पहले भी चयन हुआ है लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला.
टी20 क्रिकेट में वेस्टइंडीज की टीम को मजबूत माना जाता है और रोहित भी इस बात से वाकिफ है. वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल सहित पिछले चारों मैचों में भारत को हराया है.
इसे भी पढ़ें : Diwali Special : YouTube पर 5 लाख बार देखा गया छोटा भीम का वीडियो
टीम विश्व में सबसे मजबूत टीमों में एक
भारतीय कप्तान ने कहा कि उनकी टीम खतरनाक है. टी20 में उनकी टीम विश्व में सबसे मजबूत टीमों में से एक है. हमने पहले भी ऐसा देखा है. उनके पास इसका ज्यादा अनुभव है. यह ऐसा प्रारूप है जिसका वे सबसे ज्यादा लुत्फ उठाते है और सफल भी रहे है. निसंदेह वे काफी मजबूत प्रतिद्वंद्वी होंगे.

ऋषभ और दिनेश के पास अपनी प्रतिभा
वेस्टइंडीज ने पिछले चारों मैचों में भारत को हराया
टीम विश्व में सबसे मजबूत टीमों में एक


