ChatraCrime NewsJharkhandLead NewsNEWSPalamuRanchi

पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार टीपीसी उग्रवादी संतोष भुइयां गिरफ्तार

Ranchi: चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र स्थित अनगड़ा जंगल में सुरक्षाबलों और टीपीसी के बीच मुठभेड़ के बाद फरार उग्रवादी संतोष भुइयां को पलामू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. टीपीसी कमांडर संतोष भुइयां पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र स्थित नागद का रहने वाला है. बीते शुक्रवार को पलामू-चतरा सीमा मुठभेड़ के बाद संतोष भुइयां फरार हो गया था. वहीं मुठभेड़ के बाद पलामू पुलिस सीमावर्ती इलाके में सर्च अभियान के दौरान संतोष भुइयां को गिरफ्तार किया. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नही की गई है. पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा करेगी.

सुरक्षबल के साथ मुठभेड़ में रहा है शामिल

संतोष भुइयां पलामू के मनातू थाना क्षेत्र में 2021 में सुरक्षा बलों के साथ हुए मुठभेड़ में शामिल था. वही 2022 में चतरा के कुंदा थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों के साथ हुए मुठभेड़ की घटना में शामिल था. संतोष भुइयां पर पलामू चतरा सहित अन्य जिलों के थानों में कई मामले दर्ज है.

इसे भी पढ़ें: बंगाल पंचायत चुनाव: हिंसा के बीच मतदान जारी, वोटिंग के दौरान 7 लोगों की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल

 

Related Articles

Back to top button