Court NewsJharkhandLead NewsRanchi

असिस्टेंट टाउन प्लानर नियुक्ति मामले की सुनवाई अगले सप्ताह

Ranchi : झारखंड हाइकोर्ट में असिस्टेंट टाउन प्लानर नियुक्ति को चुनौती देनेवाली याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई. सुनवाई जस्टिस एसएन पाठक की बेंच ने की. इस दौरान कोर्ट ने दोनों पक्षों की बात सुनी. जिसके बाद, अगली सुनवाई की तारीख दी. मामले में अब अगले सप्ताह गुरुवार को सुनवाई होगी.

मामले की सुनवाई में जेपीएससी को भी एक पक्ष बनाया गया है. इसके पूर्व की सुनवाई में कोर्ट ने जेपीएससी से जवाब दाखिल करने को कहा था.

इसे भी पढ़ें:झारखंड राज्य पेंशनर समाज ने धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर किया प्रदर्शन

जिसमें कोर्ट ने कहा था कि विज्ञापन में दी गयी शर्त के बावजूद अभ्यर्थियों को कैसे छूट दी गयी. असिस्टेंट टाउन प्लानर नियुक्ति के लिए साल 2020 में नियुक्ति विज्ञापन जारी किया गया था.

नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण होने पर सरकार को नियुक्ति के लिए अनुशंसा भेज दी गयी है. नियुक्ति के परिणाम को याचिकाकर्ता विवेक कुमार और पायल कुमारी ने हाइकोर्ट में चुनौती दी. उनका कहना है कि यह परिणाम गलत है. इसी मामले पर झारखंड हाइकोर्ट में सुनवाई हुई.

इसे भी पढ़ें:गड़बड़झालाः झारखंड में 65 हजार बीपीएल किसानों ने बेचा 400 से 1000 क्विंटल तक धान, अब हो रही है जांच

Related Articles

Back to top button