
Muzaffarpur : जिले के यजुआर गांव में पुलिस और शराब माफियाओं के बीच मुठभेड़ हो गयी. इस दौरान दोनों ओर से कई राउंड गोली चली है. जानकारी के अनुसार पुलिस की मुठभेड़ शंभू मिंटू गिरोह के सदस्य सावन ठाकुर से हुई है. इसमें कुख्यात सावन ठाकुर को पुलिस की गोली लगी, जिसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गौरतलब है कि सावन ठाकुर पर पहले से दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं.
इसे भी पढ़ें:चार महीने बाद भी नहीं शुरू हो सका एमजीएम का पोर्टेबल हेल्थ केयर यूनिट, लगेंगे कुछ और महीने




