BusinessNational

RBI ने कहा- नोटबंदी के बाद बंद किये गए नोटों में से 93.3 फीसदी बैंको में वापस लौटा

New Delhi : नवंबर, 2016 में नोटबंदी लागू होने के बाद बंद किए गए 500 और 1,000 रुपये के नोटों का 99.3 प्रतिशत बैंको के पास वापस आ गया है. रिजर्व बैंक की वार्षिक रपट में यह जानकारी दी गई है. नोटबंदी के समय मूल्य के हिसाब से 500 और 1,000 रुपये के 15.41 लाख करोड़ रुपये के नोट चलन में थे. रिजर्व बैंक की रिपोर्ट में कहा गया है कि इनमें से 15.31 लाख करोड़ रुपये के नोट बैंकों के पास वापस आ चुके हैं.

इसे भी पढ़ें- धनबाद डीसी का काम नहीं, चीख रहा है हूटर

नोटों की गिनती पूरी करने के बाद RBI ने दी जानकारी

केंद्रीय बैंक ने कहा कि निर्दिष्ट बैंक नोटों (एसबीएन) की गिनती का जटिल कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो गया है. रपट में कहा गया है कि बैंकों के पास आए एसबीएन को जटिल द्रुत गति की करेंसी सत्यापन एवं प्रसंस्करण प्रणाली (सीवीपीएस) के जरिये सत्यापित किया गया और उसके बाद उनकी गिनती करने के बाद उन्हें नष्ट कर दिया गया. एसबीएन से तात्पर्य 500 और 1,000 के बंद नोटों से है. रिजर्व बैंक ने कहा कि एसबीएन की गिनती का काम पूरा हो गया है. कुल 15,310.73 अरब मूल्य के एसबीएन बैंकों के पास वापस आए हैं.

इसे भी पढ़ें- धनबाद जैसे होंगे रांची के हालात! सीनियर मनोज की मौजूदगी में जूनियर महिमापत करेंगे अध्यक्षता

इसे भी पढ़ें- भाजपा के पूर्व सांसद अजय मारू ने फर्जी तरीके से खरीदी जमीन : विधानसभा उपसमिति

इसे भी पढ़ें- रांची में फादर स्टेन स्वामी के घर पर पुणे की पुलिस ने मारा छापा, लैपटॉप-मोबाइल जब्त

Related Articles

Back to top button