JharkhandRanchi

#Jharkhand : संदिग्ध राशन कार्ड रद्द करने की प्रक्रिया शुरू, विभाग के रडार पर 4 लाख 42 हजार से अधिक कार्ड

  • राशन कार्ड की बाट जोह रहे 8 लाख 99 हजार 773 आवेदक
  • 15 जून तक संदिग्ध राशन कार्ड रद्द करने की विभाग ने तय की डेड लाइन
  • 1 लाख एक हजार 120 राशन कार्ड से 6 माह से राशन का उठाव नहीं

Ranchi : राशन कार्ड के लिए प्रतीक्षा सूची में 8 लाख 99 हजार 773 आवेदक हैं. इन आवेदकों का राशन कार्ड अभी नहीं बना है. खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत गरीब परिवार को राशन कार्ड उपल्बध कराया जाना है.

केन्द्र की ओर से सभी राज्यों के लिए राशन कार्ड की अधिकतम संख्या तय कर दी गयी है. इसकी वजह से राज्य में 9 लाख के करीब जरूरतंद अभी प्रतीक्षा सूची में हैं. इस प्रतीक्षा सूची में वैसे लोग भी हैं जिनका राशन कार्ड, आधार कार्ड से जुड़ा नहीं होने की वजह से पूर्व में रद्द किया गया है.

विभाग के द्वारा फिर एक बार राशन कार्ड की जांच शुरू की गयी है. वैसे कार्डधारी विभाग के रडार पर हैं, जिससे 6 माह से राशन का उठाव नहीं किया है. विभाग ने 1 लाख एक हजार 120 ऐसे कार्डधारियों को चिह्नित किया है. विभाग की ओर से संदिग्ध राशन कार्ड को भी चिहिन्त किया गया है. जिसकी संख्या 3 लाख 42 हजार 990 है.

इसे भी पढ़ें – #Covid-19 के कारण भारत में 18,000 लोगों की मौत हो सकती है: एक्सपर्ट

संदिग्ध राशन कार्ड की जांच एवं रद्द करने की प्रक्रिया शुरू

खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से जारी किये गये पत्र में संदिग्ध राशन कार्ड एवं वैसे कार्ड जिससे 6 माह से अधिक समय से उठाव नहीं किया गया है, की जांच शुरू कर दी गयी है. इस कार्य में शिक्षकों को लगया गया था. शिक्षकों को कार्य में लगाये जाने का विरोध शिक्षक संध कर रहे हैं. इस बीच शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने विभागीय मंत्री रामेश्वर उरांव को पत्र लिख सभी गैर शैक्षणिक कार्यों पर रोक लगाने का अनुरोध किया है. जबकि यह कार्य 15 जून तक पूरा किया जाना है.

इसे भी पढ़ें – #Corona: झारखंड में हर 123वें जांच में एक व्यक्ति मिल रहा पॉजिटिव मरीज

किस जिले में कितने कार्ड के लिए हुआ आवेदन, कितने संदिग्ध

जिलाआवेदन, प्रतीक्षा सूची में6 माह से नहीं उठा है राशनआधार संदिग्ध 
बोकारो5506560201269 
चतरा29340224717372 
देवघर3896026198533 
धनबाद6850690771500 
दुमका2532345597106 
पू. सिंहभूम75734800721410 
गढ़वा41414691931666 
गिरिडीह7493534287095 
गोड्डा3469434161507 
गुमला35216318916991 
हजारीबाग61680782138322 
जामताड़ा1070576526696 
खूंटी899914014147 
कोडरमा2477211093033 
लातेहार159944582340 
लोहरदगा1181749137127 
पाकुड़20367399812155 
पलामू42770572717094 
रामगढ़3531124624921 
रांची89479505042684 
साहिबगंज37904238511904 
सरायकेला-खरसावां301631005314428 
सिमडेगा6602154911956 
प. सिंहभूम23983837011734 

इसे भी पढ़ें – #TabligiJamaat के 17 विदेशियों की जमानत याचिका पर सुनवाई, अदालत ने 10 दिनों में मांगी केस डायरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button