
Ranchi: रांची विवि में छात्र संघ चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. जहां विवि प्रशासन की ओर से नॉमिनेशन की प्रक्रिया की जा रही है, वहीं उम्मीदवार कैंपस में कैंपेनिंग कर छात्रों को अपने पक्ष में मतदान करने को कह रहे हैं. छात्र संघ चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया अभी चल रही है. चुनाव में शामिल होनेवाले विभिन्न दलों के समर्थित उम्मीदवार नामांकन कर रहे हैं. शनिवार तक नामांकन किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें – झारखंड के डीसी IAS Code of Conduct के खिलाफ जाकर चला रहे हैं #jharkhandwithmodi कैंपेन
93662 उम्मीदवार करेंगे मतदान
इस छात्र संघ चुनाव में पांच एफीलिएटेड बीएड कॉलेज के 804 वोटर, 14 कंसिच्वेंट कॉलेज के 85144 वोटर और 26 पीजी विभाग के 7714 वोटर अपने मतों का प्रयोग करेंगे. कुल मतदाताओं में एपी जालान टीचर ट्रेनिंग कॉलेज से 168, जसपुरिया बीएड कॉलेज से 143, समर्पणदीप बीएड कॉलेज से 167, मदर जिरामनी बीएड कॉलेज से 161 और आरटीसी बीएड कॉलेज से 165 मतदाता होंगे. पीजी डिपार्टमेंट में हिंदी से 553, अंग्रेजी से 567, ऊर्दू से 133, बंगला से 30, संस्कृत से 77, फिलोशफी से 86, टीआरएल से 413, पोलिटिकल साइंस व पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन से 417, हिस्ट्री से 423, इकोनॉमिक्स से 338, मनोविज्ञान से 209, सोशियोलॉजी व ह्यूमन राइट्स से 84, होम साइंस फैशन डिजाइनिंग से 81, भूगोल से 521, एंथ्रोपोलॉजी व रूरल मैनेजमेंट से 266, कॉमर्स से 692, फिजिक्स व इलेक्ट्रोनिक्स कम्यूनिकेशन से 371, केमिस्ट्री से 273, जूलॉजी व इनवार्यमेंटल साइंस से 348, बॉटनी व बायोटेक्नोलॉजी से 203, मैथ्स व एमसीए से 647, जियोलॉजी से 233, योग से 184, आइएमएस से 414, मास कॉम से 119 व परफॉर्मिंग आर्ट से 32 वोटर हैं.
पहले दिन नहीं हुआ नॉमिनेशन
छात्र संघ चुनाव के नॉमिनेशन के पहले दिन अध्यक्ष के लिए 05, उपाध्यक्ष के लिए 03, सचिव के लिए 04, संयुक्त सचिव के लिए 07 और उप सचिव पद के लिए 03 नामांकन पत्र जारी किये गये. लेकिन पहले दिन किसी भी दल समर्थित उम्मीदवारों ने नामांकन नहीं किया.
इसे भी पढ़ें – #Dhullu तेरे कारण : रोजगार नहीं, एक वक्त खाने को भी मोहताज, अब 25 सितंबर को सपरिवार करेंगे आत्मदाह
अध्यक्ष के लिए होगा नीले रंग का बैलेट पेपर
रांची विवि की ओर से चुनाव के दिन विभिन्न पदों के लिए बैलेट पेपर की जानकारी दी गयी. इसके अनुसार अध्यक्ष पद के लिए नीले, उपाध्यक्ष के लिए पीले, सचिव के लिए गुलाबी, संयुक्त सचिव के लिए सफेद और उप सचिव के लिए हरे रंग का बैलेट पेपर होगा.
इसे भी पढ़ें – #Assembly Elections : बोकारो के सीटिंग MLA बिरंची को पूर्व जिला अध्यक्षों से मिल रही है कड़ी टक्कर



