NationalTOP SLIDER

जम्मू कश्मीर के नेताओं के साथ कल इन मुद्दों पर होगी पीएम मोदी की बात, New Wing के पास बैठक के एजेंडे की Exclusive जानकारी

Delhi Bureau

New Delhi : जम्मू-कश्मीर के नेताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक से पहले पहले जम्मू-कश्मीर और नियंत्रण रेखा (LOC) पर 48 घंटे का अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही साथ ही हाई स्पीड इंटरनेट सेवाएं कल बंद की जा सकती है.उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 जून को जम्मू-कश्मीर के 8 राजनीतिक दलों के 14 नेताओं के साथ बैठक करेंगे.

News Wing को बैठक के एजेंडे के बारे में मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू -कश्मीर में विकास की रफ़्तार तेज करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को तीसरे पायदान पर पहुंचाने की मकसद से यह बैठक बुलायी है.

इस बैठक में कश्मीरी नेताओं के साथ ज़मीनी हक़ीक़त और भविष्य की रूपरेखा का खाका खींचना पीएम नरेंद्र मोदी की मंशा है. यानी राजनीतिक दल बेशक बैठक में कोई भी मुद्दा उठायें, पीएम मोदी अपने एजेंडे पर ही फोकस करेंगे.

इसे भी पढ़ें– अगर आप कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर हैं परेशान, तो यह खबर आपकी समस्या को कर सकती है दूर

बैठक में राज्य में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तीसरे पायदान यानी पंचायत और डीडीसी के चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव के लिए परिसीमन आयोग को सभी दल आम सहमति से स्वीकार करें इस पर बात चर्चा होगी.

बैठक में जम्मू-कश्मीर के आंतरिक मुद्दे पर पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह की कोई चर्चा और नहीं होगी, धारा 370 को हटाने और पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने जैसे मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं होगी.

इसे भी पढ़ें– बगैर किसी नयी छूट के स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह 1 जुलाई तक बढ़ा

बैठक में विकास से अलग मुद्दे उठाने पर सरकार उसे अपने फायदे के लिए इसतेमाल करेगी. सरकार यह संदेश देने की कोशिश करेगी कि कुछ नेता कश्मीर के विकास को लेकर फिक्रमंद नहीं हैं.

इस बीच जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती श्रीनगर से दिल्ली के लिए रवाना हो गयी हैं.
माना जा रहा है कि इस बैठक को देखते हुए सीमा पार से कोई बड़ी हरकत करने की कोशिश हो सकती है, इसलिए सीमा पर अलर्ट कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें– रिम्स: तीसरे दिन भी आउटसोर्सिंग कर्मियों की वार्ता रही बेनतीजा

Related Articles

Back to top button