JharkhandRanchi

#Ranchi: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी दोषी करार

Ranchi: सदर थाना क्षेत्र के बरियातू फायरिंग रेंज पहाड़ में 31 अगस्त 2019 को नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी खुर्शीद और सरफराज को पोक्सो की विशेष अदालत ने दोषी करार दिया है.

अदालत 22 फरवरी को इस मामले में सजा सुनायेगी. पोक्सो की विशेष अदालत में स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सुनवाई हुई.

इसे भी पढ़ें – पेमेंट नहीं होने पर आंदोलन की तैयारी में ठेकेदार, मांगा CM से मिलने का समय

अभियोजन पक्ष की तरफ से 12 और बचाव पक्ष की तरफ से 3 गवाहों की हुई गवाही

बता दें कि अदालत में अभियोजन पक्ष की तरफ से 12 और बचाव पक्ष की तरफ से 3 गवाहों की गवाही दर्ज करायी गयी है. नवंबर के पहले सप्‍ताह में दोनों आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गयी थी. अभियोजन पक्ष ने अदालत से दोनों आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें – #Nirbhaya_Case: निर्भया की मां कोर्ट में रो पड़ीं, हाथ जोड़कर जज से कहा, सालों से अदालत के चक्कर लगा रही हूं, फैसला करें

क्या है मामला

पिछले वर्ष 31 अगस्त 2019 की शाम सदर थाना क्षेत्र के लालू खटाल के पास बरियातू फायरिंग रेंज के पहाड़ पर एक नाबालिग के साथ दो युवकों द्वारा दुष्कर्म किया गया था. सूचना के सत्यापन के बाद पता चला कि नाबालिग छात्रा अपने एक नाबालिग दोस्त के साथ शाम करीब 6.30 बजे फायरिंग रेंज पहाड़ पर घूमने और फोटो खिंचवाने गयी थी.

इसी दौरान वहां दो युवक आये और दोनों ने नाबालिग छात्रा को डरा-धमका कर अपने कब्जे में ले लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना को अंजाम देने के बाद वे बाइक पर सवार होकर भाग निकले. घटना के बाद नाबालिग छात्रा का मेडिकल कराया गया और आगे की कार्रवाई शुरू की गयी थी.

इसे भी पढ़ें – धनबाद: वासेपुर में घर बना रहे शख्स से प्रिंस खान ने मांगी पांच लाख रंगदारी, मना करने पर दी जान की धमकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button