Crime NewsRanchi

रांची: हाराडीह मंदिर में रखें दान पेटी से रुपया चोरी करते चोर सीसीटीवी में हुए कैद

Ranchi: बुंडू अनुमंडल के तमाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत हाराडीह मंदिर में रखें दान पेटी से रुपया चोरी होने के बाद कमेटी के सदस्यों ने सीसीटीवी लगवाया जिसके बाद बीती देर रात चोरों ने साहस दिखाते हुए दान पेटी को तोड़कर हजारों रुपए चोरी कर अपने साथ ले गया. मंदिर के पुजारी अनिरुद्ध भट्टाचार्य ने कहा कि अक्सर दान पेटी से रुपयों की चोरी रात्रि में कर ली जाती थी काफी चाक-चौबंद व्यवस्था होने के बाद भी चोर रात्रि का फायदा उठाने के पश्चात चोरी कर अपने मंसूबों पर सफल हो जाते थे. सीसीटीवी में कैद हुए चोर का चेहरा स्पष्ट नजर आ रहा है लेकिन वह कहां का रहने वाला है यह पता नहीं चल पाया है हालांकि मामले को लेकर तमाड़ थाना प्रभारी दीपक कुमार को इसकी सूचना दी गई है पुलिस चोर की पहचान करने में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें: साहिबगंज में गिरोह बनाकर नवयुवक कर रहे हैं आपराधिक वारदात, पुलिस ने किया खुलासा

Related Articles

Back to top button