Crime NewsSahibganj

साहिबगंज में गिरोह बनाकर नवयुवक कर रहे हैं आपराधिक वारदात, पुलिस ने किया खुलासा

Sahibganj: ज़िले के भटके हुए नवयुवक अब अपराध का रास्ता अपना रहे हैं. इससे ना सिर्फ उनका भविष्य खराब होगा बल्कि उन्हें सलाखों की हवा खानी पड़ेगी. पिछले दिनों नवयुवकों के गैंग ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बैंक कर्मियों को निशाना बनाया. गैंग में शामिल युवक 18-20 वर्ष के हैं. दरअसल 2 दिसंबर को जिरवाबाड़ी ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत शांति नगर मोहल्ले में बंधन बैंक के आरओ के पद पर कार्यरत बैंक कर्मी राजा भगत से तीन बदमाश ने नगद 72 हजार रुपए, रेडमी का मोबाइल फोन एवं सैमसंग कंपनी का टैब छीन लिया था. इस मामले में पुलिस कांड संख्या 305/22 दर्ज कर छानबीन कर रही थी. वहीं 9 दिसंबर 2022 को तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के तीनपहाड़- बरहरवा मुख्य सड़क पर धमधमिया पुल के पास ग्रामीण कोटा नन बैंकिंग कंपनी के बरहरवा ब्रांच मैनेजर सागर सिंह से दो बाइक पर सवार चार नकाब पोश बदमाशों ने एक मोबाइल व रुपयों की छिनतई कर ली थी. मामले में पुलिस कांड संख्या 83/22 दर्ज कर छानबीन कर रही थी.
इसे भी पढ़ें: कोडरमा में निर्माण कामगार यूनियन (सीटू) की बैठक, सम्मेलन 22 जनवरी को

बरहरवा एसडीपीओ प्रदीप उरांव में सोमवार को पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि दोनों कांडों के सफल उद्भेदन के लिए एक टीम का गठन किया गया था. पदाधिकारियों के साथ तीनपहाड़ पुअनि वाजिद अली ने बभनगामा निवासी राजा बाबू रविदास उर्फ फंडिंग रविदास (19), सोनू कुमार (18), अमित कुमार दास (19), डेविड कुमार शानू (20) को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बदमाशों से दोनों कांडों में लूटी गई मोबाइल, राशि व अन्य समान बरामद किया है. वहीं तीनपहाड़ लूट कांड में प्रयुक्त 2 बाइक जब्त की है. एसडीपीओ ने बताया कि अन्य फरार बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की जा रही है. छापामारी दल में राजमहल एसडीपीओ यज्ञ नारायण तिवारी, बरहरवा एसडीपीओ प्रदीप उरांव, राजमहल इंस्पेक्टर राजीव रंजन, तीनपहाड़ थाना प्रभारी वाजिद अली, तालझारी थाना प्रभारी प्रमोद टूडू, जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी विक्रम कुमार व सशस्त्र बल मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button