
Ranchi: मनी लांड्रिंग मामले में प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव के ठिकानों पर ईडी के छापे के बाद जांच का दायरा बढ़ा है. प्रेम प्रकाश के करीबियों ने कई प्रोजेक्ट्स में पैसे लगाये हैं.ईडी इन प्रोजेक्ट्स की भी जांच कर रही है.
गोड्डा सांसद डॉक्टर निशिकांत दुबे का ट्वीट, बोले- प्रेम प्रकाश बन रहे सरकारी गवाह
प्रेम भइया ने प्रेम पूर्वक झारखंड में चल रहे भ्रष्टाचार पर विस्फोटक खुलासा किया ।पैसे,पैसे से जुड़े लत,अधिकारियों का पद के लिए सबकुछ बेच देना,दरबार,दरबारी,राजा को अंधेरे में रखकर ब्लैक मेल ।लगता है कि झारखंड में माथा फट जाएगा ।वैसे सूत्रों के अनुसार वे सरकारी गवाह बन रहे हैं
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) May 26, 2022
सत्ता के करीबी प्रेम प्रकाश से ईडी लगातार पूछताछ कर रही है. अब तक की जानकारी में ईडी को प्रेम प्रकाश से कई अहम जानकारियां मिली हैं. इसी जानकारी के आधार पर आयकर विभाग को भी लीड्स उपलब्ध कराये गये हैं. वहीं इस कार्रवाई को लेकर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट किये हैं. ट्वीट में कहा है कि प्रेम भैया ने प्रेम पूर्वक झारखंड में चल रहे भ्रष्टाचार पर विस्फोटक खुलासा किया है. पैसे से जुड़े अधिकारियों का पद के लिए सब कुछ बेच देना, दरबार, दरबारी, राजा को अंधेरे में रखकर ब्लैक मेल. लगता है कि झारखंड में माथा फट जाएगा. वैसे सूत्रों की मानें तो वे सरकारी गवाह बन सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: रांची : बाइक सवार अपराधी महिला से चेन छीनकर फरार, जांच में जुटी पुलिस




