Court NewsJharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryNEWSRanchi

रांची: पूर्व मंत्री बंधु तिर्की समेत छह आरोपी बरी

Ranchi: झारखंड विधानसभा के नए भवन के निर्माण को लेकर किए गए भूमि अधिग्रहण के खिलाफ प्रदर्शन करने के मामले में रांची के एमपी /एमएलए कोर्ट ने शनिवार को फैसला सुनाया. कोर्ट ने मामले में साक्ष्य के अभाव में  पूर्व मंत्री बंधु तिर्की समेत 6 आरोपियों को बरी कर दिया है. यह मामला रांची के कुटे मौजा में नए विधानसभा भवन के निर्माण को लेकर 2015 में भूमि अधिग्रहण के दौरान प्रदर्शन से जुड़ा है. प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री बंधु तिर्की समेत कई लोगों ने अधिग्रहण का हल जोत कर विरोध किया था. इस दौरान पुलिस के साथ हुए हल्की हिंसक झड़प को लेकर नगड़ी थाना में बंधु तिर्की व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.

इसे भी पढ़ें: Ranchi: बच्चू यादव की ओर से ईडी कोर्ट में डिस्चार्ज पिटीशन दाखिल, 3 दिसंबर को सुनवाई

Related Articles

Back to top button