Court NewsJharkhandRanchi

सीआइडी की टीम ने तीन साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

Ranchi : सीआइडी की टीम ने झारखंड के अलग-अलग जिलों से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार साइबर अपराधियों के नाम राजेश कुमार मंडल, राहुल कुमार मंडल और छोटेलाल मंडल हैं. सीआइडी की टीम को जानकारी मिली थी कि साइबर अपराधियों द्वारा बड़े पैमाने पर विभिन्न बैंक के केवाईसी अपडेट के नाम पर साइबर ठगी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. इसके बाद सीआइडी ने इस मामले की जांच की और तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया. ये सभी साइबर अपराधी फेक एप्लीकेशन के माध्यम से फिशिंग लिंक बना कर आम लोगों के मोबाइल पर भेजते हैं और उसके बाद ठगी करते हैं.

इसे भी पढ़ें – झारखंड सूचना आयोग: मुख्य सूचना आयुक्तों को मिलने वाले विशेष अतिरिक्त पेंशन पर महंगाई भत्ता भी अनुमान्य

Related Articles

Back to top button