Ranchi

Ranchi: बिजली और पानी की लचर व्यवस्था पर मोराबादी मैदान में सिग्नेचर कैंपेन, सरकार पर जमकर बरसे लोग

Ranchi: राजधानी में बिजली और पानी की लचर व्यवस्था को लेकर युवा समाजसेवी भैरव सिंह ने मोराबादी मैदान में सिग्नेचर कैंपेन चलाया गया जिसमें सैकड़ों युवकों ने भाग लिया. इस मौके पर भैरव सिंह ने कहा कि खनिज और संसाधनों से युक्त होने पर भी पूरे राज्य को बिजली नहीं मिल पा रही है पूरा राज्य इस भीषण गर्मी में त्रस्त है, किंतु मुख्यमंत्री जी को कुछ चिंता नहीं है भ्रष्टाचार में लिप्त रहने वाली और वंशवाद की राजनीति करने वाली यह सरकार इस भीषण गर्मी में राज्य वासियों को गर्मी में तपने के लिए छोड़ दी है अपने इलेक्शन मेनिफेस्टो मे बिजली व्यवस्था की स्थिति को सुधारने का प्रण लिया था ,किंतु पूरे राज्य में बिजली और पानी की स्थिति किसी से छुपी नहीं है. इस सरकार में अपराध नियंत्रण भी नहीं हो पा रहा है, नाराज राज्य वासियों की दिक्कतें पर मुख्यमंत्री जी के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है.

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग: बंगाल से पटना जा रहे मछली लदे पिकअप लूटपाट मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button