
Ranchi: गोस्सनर कॉलेज रांची आईक्यूएसी तथा झारखंड फिलोसॉफिकल फोरम के तत्वावधान में 15 मई को गोस्सनर कॉलेज ऑडिटोरियम में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है. इस संगोष्ठी का विषय राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का दर्शन रखा गया है. इसे सफल बनाने के लिए संगोष्ठी पूर्व बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में प्राचार्य प्रो. ईलानी पूर्ति सह संरक्षक ने महाविद्यालय में हो रही तैयारियों की जानकारी दी.
इसे भी पढ़ें: 11 मई से गुजरात में होने वाले सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शिक्षकों को मिलेगी सशर्त छुट्टी, जानें क्या है शर्त
झारखंड फिलोसॉफिकल फोरम के सचिव डॉ. पीके सिन्हा एवं अध्यक्ष डॉ. अशरफ बिहारी ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी सभी के बीच साझा किया. बैठक में संगोष्ठी के संयोजक डॉ. पीके गुप्ता, असिस्टेंट बर्सर प्रो प्रवीण सुरीन, गोस्सनर कॉलेज आईक्यूएसी के समन्वयक डॉ अजय कुमार और मीडिया प्रभारी डॉ. शारदा वंदना मौजूद थीं.




