Ranchi

Ranchi: 22-23 अप्रैल को बंगीय सांस्कृतिक परिषद स्कूल में रांची जिला मलखंब प्रतियोगिता

Ranchi: रांची जिला मलखंब एसोसिएशन के तत्वावधान में दो दिवसीय रांची जिला पुरुष -महिला, बालक-बालिका मलखंब प्रतियोगिता 22 एवं 23 अप्रैल को बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय,सेक्टर -2, धुर्वा (रांची) के प्रांगण में आयोजित की जाएगी. इस प्रतियोगिता के आधार पर रांची जिला सब जूनियर ,जूनियर, सीनियर टीम का चयन किया जाएगा. यह टीम अगले महीने होनेवाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रांची जिला का प्रतिनिधित्व करेगी.

इसे भी पढ़ें: U-20 जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 2023 के लिए झारखंड टीम का 29 अप्रैल को रांची में चयन ट्रायल

प्रतियोगिता में रांची जिला के सभी को कोटि के मध्य/उच्च विद्यालय /महाविद्यालय /क्लब एवं ग्रामीण क्षेत्र के टीम भाग ले सकते हैं. अभी भी जिन खिलाड़ियों का प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीयन नहीं हुआ है, वे सभी खिलाड़ी 22 अप्रैल को सुबह दस बजे तक रांची जिला मलखंब संघ के प्रशिक्षक विवेक कुमार एवं संजय कुमार के पास अपना रजिस्ट्रेशन करा लेंगे. प्रतियोगिता की पूरी तैयारी कर ली गई है. अभी तक 60 बालक-बालिका अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. यह जानकारी रांची जिला मलखंब एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय झा ने दी.

Related Articles

Back to top button