
Ranchi: कवि सम्मेलन आयोजन समिति एवं मारवाड़ी सहायक समिति के संयुक्त तत्वावधान में इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस रांची एवं इक्फाई विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण किया गया. परिसर में 51 फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाए गए. इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार नारसरिया कहा की मनुष्य का संपूर्ण जीवन पर्यावरण के द्वारा ही संचालित होता है. पर्यावरण प्रकृति द्वारा दिया गया अनुपम उपहार है जहां का पर्यावरण स्वच्छ और संरक्षित होगा वहीं स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की परिकल्पना की जा सकती है.
इसे भी पढ़ें: पांच जिलों के 870 किसानों को ऑर्गेनिक खेती से जोड़ रहा है देहाती जायका
उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया. कार्यक्रम में इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस के निदेशक डॉ सुहाष तेतरवे ने कहा कि 1 वर्ष के अंदर पूरे रांची के विभिन्न स्थानों में एक लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है. जिसे उपस्थित सभी लोगों ने सहयोग का आश्वासन दिया. इस अवसर पर-इक्फाई विश्वविद्यालय के उप कुलपति डॉ रमण झा, टीआरआई के निदेशक रणेन्द्र कुमार, राजेश्वर नाथ आलोक, डॉ धीरज पांडे, डॉ सृष्टि, मारवाड़ी सहायक समिति के सचिव कौशल राजगढ़िया, प्रवक्ता संजय सर्राफ, कवि सम्मेलन आयोजन समिति के सचिव अनिल कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पवन पोद्दार, महिला समर्पण शाखा की अध्यक्ष श्वेता भल्ला, जगन्नाथपुर न्यास समिति के सदस्यगण एवं अन्य लोग उपस्थित थे.




