
Deoghar: सारठ थाना क्षेत्र छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि बच्ची अपने फुआ के घर शादी में आयी थी. इसी दौरान सोमवार रात लगभग 12 बजे शादी घर में वरमाल की रस्म अदायगी हो रही थी इसी बीच घर में काम करने वाले एक 32 वर्षीय व्यक्ति ने इस घिनौनी घटना को अंजाम दे दिया. घर वालों को पीड़िता के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बच्ची कमरे में और हम उम्र दो बच्चियों के साथ सो रही थी. तभी मौका देख कर दरिंदे ने कमरे में दाखिल होकर बच्ची के साथ जबरदस्ती करने लगा. विरोध करने पर आरोपी ने बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी. शोर सुन कर पास में सोई बच्चियों की नींद खुल गई. दरिंदे ने उन बच्चियों के साथ भी मारपीट की और मौके से फरार हो गया. बाद में घर वाले इकट्ठा हो गए और अभियुक्त की खोज शुरू हो गई. घर में पहले से काम कर रहे अभियुक्त को बच्चियों ने पहचान ली थी. ग्रामीणों के सहयोग से अभियुक्त को पकड़ कर उसकी जम कर धुनाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस फिलहाल बच्ची की मेडिकल जांच कराने का प्रयास कर रही है.
इसे भी पढ़ें: बोकारो में अवैध संबंध के शक में चचेरे भाई की हत्या के बाद आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश




