
Chakradharpur: शनिवार को चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में बीस सूत्री की बैठक ताराकांत सिजुई की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ संजय कुमार सिन्हा समेत विभिन्न विभाग के पदाधिकारी व बीस सूत्री के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी ली गई। बाद में प्रखंड बीस सूत्री कार्यान्यवन समिति की बैठक में सभी विभागों की समीक्षा की गई। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को निर्देश दिया गया कि प्रखंड में खराब पड़े सभी चापाकलों की शीघ्र मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि छात्रवृत्ति तथा साइकिल वितरण योजना में तेजी लाएं। जिससे सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र के साथ-साथ स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को समय पर योजना का लाभ मिल सके.
इसे भी पढ़ें: पलामू प्रमंडल में 2.32 लाख लोग सवर्जन पेंशन से जुड़े, मिला जीने का सहारा
प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी तथा प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि मुख्यमंत्री पशुधन योजना अंतर्गत बत्तख चूजा योजना, मुर्गी योजना तथा सुकर योजना में तेजी लाते हुए लाभुकों के बीच वितरण करें। सामाजिक सुरक्षा सर्वजन पेंशन योजना के तहत सुयोग्य व्यक्तियों को यथाशीघ्र पेंशन का लाभ दिया जाए। बैठक के दौरान मनरेगा, 15वें वित्त आयोग, अंचल कार्यालय, बाल विकास परियोजना कार्यालय समेत विभिन्न विभागों की समीक्षा की गई। वहीं बैठक में अनुपस्थित रहने वाले आरईओ, विद्युत तथा भूमि संरक्ष विभाग को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया.
बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा, अंचलाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बाल किशोर महतो, अनुमंडल चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर अंशुमन शर्मा, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अविनाश राम, महिला पर्यवेक्षिका, मनरेगा बीपीओ, कनीय अभियंता, सहायक अभियंता समेत बीस सूत्री के सदस्य उपस्थित थे।




