
Ranchi : रांची में आउटर रिंग रोड निर्माण के लिए 6500 करोड़ रुपए की लागत से डीपीआर तैयार किया जाएगा. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इससे संबंधित निर्देश अधिकारियों को जारी कर दिया है. रांची सांसद और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया की नई दिल्ली में गडकरी जी से मुलाकात के दौरान उन्होंने यह बातें बताई और आउटर रिंग रोड पर उन्होंने चर्चा भी की. बता दे आउटर रिंग रोड के निर्माण से रांची का विस्तार भी होगा यहां के विकास की गति मिलेगी. 195 किलोमीटर से अधिक सड़क का निर्माण किया जाएगा जो वर्तमान रिंग रोड से करीब 10 से 15 किलोमीटर आगे से बनेगा. इसके बनने से रांची शहर का विस्तार मिलेगा. बता दे राज्य सरकार ने आउटर रिंग रोड निर्माण करने का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा था. रांची एलिवेटेड कॉरिडोर कि उद्घाटन के अवसर पर नितिन गडकरी ने इसे बनाने की मंजूरी दी थी और अधिकारियों को डीपीआर तैयार करने का कहा था. अब केंद्रीय मंत्री ने सड़क परिवहन मंत्रालय के अधिकारियों को डीपीआर अविलंब तैयार कर अपने को कहा है ताकि इस पर कार्य शुरू किया जा सके.



