
Ranchi: राजधानी रांची के मेसरा ओपी क्षेत्र में टैंकर फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है. वहीं दो लोग घायल हो गए हैं. मृतक व्यक्ति का नाम संजू कुमार मल्लिक है. वहीं घायल व्यक्ति का नाम मोइनुद्दीन और माणिक है. यह घटना आज सुबह 8:30 बजे की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि अलकतरा ढोने वाले टैंकर में लिकेज था उसी की वेल्डिंग किया जा रहा था. टैंकर में गैस भर जाने से टैंकर ब्लास्ट हो गया. जिसमें चपेट में वेल्डर मिस्त्री सहित कई लोग आ गए. धमाका से आसपास हड़कम्प मच गया. पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है. वहीं घायलो को अस्पताल भेज दिया गया.
इसे भी पढ़ें: कोडरमा: टेंपो पलटने से महिला की मौत, पुत्री गंभीर रूप से घायल




