NEWSRanchi

CUJ में कर्मियों ने ली शपथ, भ्रष्टाचार के खिलाफ हमेशा रहेंगे सजग

Ranchi: झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUJ) में सतर्कता जागरूकता सप्ताह को लेकर कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसका थीम था- भ्रष्टाचार का विरोध करें – राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें. थीम के तहत कर्मचारियों को शपथ भी दिलाई गई जिसमें सभी ने प्रतिज्ञा ली कि वो भ्रष्टाचार के खिलाफ हमेशा सजग रहेंगे.

विश्वविद्यालय परिसर को हमेशा भ्रष्टाचार मुक्त रखने में अपना योगदान देंगे. इसके लिए नीतिपरक कार्य पद्धतियों को बढावा देने को लेकर ईमानदारी का भाव हमेशा रखेंगे साथ हीं पारदर्शिता,जिम्मेदारी तथा निष्पक्षता पर आधारित सुशासन की भी प्रतिज्ञा सभी कर्मचारियों ने ली.

कुलपति प्रो के बी दास ने कर्मचारियों को प्रशासनिक भवन के सभागार में प्रतिज्ञा दिलाई जिसमें कुलसचिव के के राव समेत सभी विभागाध्यक्ष के साथ साथ सभी कर्मचारी भी मौजूद थे. विजिलेंस वीक को लेकर विश्वविद्यालय में और भी कई कार्यक्रम किए जाएंगे.

Related Articles

Back to top button