NEWS

Corona Update: झारखंड में कोरोना से दसवीं मौत, रिम्स के कोविड वार्ड में महिला ने तोड़ा दम

Ranchi: रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती एक 25 वर्षीय महिला की बुधवार को मौत हो गयी. यह झारखंड में कोरोना संक्रण से हुई दसवीं मौत है.

महिला पिठोरिया के मालसिरिंग की रहने वाली थी. उसका पति भी रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है.

महिला को बेहोशी की हालत में रिम्स के औषधि विभाग में भर्ती कराया गया था. दो दिनों पहले ही उसे रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती किया गया था.

बुधवार को रिम्स में एक और मरीज की मौत हुई है जो पहले कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. बताया जा रहा है कि दो दिन पहले उसकी रिपोर्ट निगेटिव आयी थी. अतः उसकी मौत की वजह कोरोना संक्रमण नहीं माना गया है.

यह व्यक्ति रजरप्पा का रहने वाला था.

इसे भी पढ़ें – CORONA UPDATE:  17 जून को 56 नये संक्रमित मिले, एक की मौत, झारखंड में हुए 1895 केस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button