Main SliderNEWSSportsTOP SLIDERTop Story

बाबर आज़म ने पाकिस्तान टीम की कप्तानी छोड़ी, शान मसूद टेस्ट और शाहीन शाह आफरीदी टी-20 टीम के नए कप्तान

New Delhi: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आज़म ने क्रिकेट के सभी तीन फ़ॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का फ़ैसला किया है. उन्होंने इसकी जानकारी एक ट्वीट से दी. बाबर ने ट्वीट किया, “मुझे अच्छे से वो पल याद है जब पीसीबी ने 2019 में पाकिस्तान की टीम का नेतृत्व करने के लिए मुझे कॉल किया था.”

“बीते चार सालों में मुझे मैदान के भीतर और बाहर कई अच्छे और बुरे पलों का अनुभव हुआ है लेकिन मैंने पूरे उत्साह और शिद्दत के साथ दुनिया भर की क्रिकेट के सामने पाकिस्तान के अभिमान को बरकरार रखने का लक्ष्य रखा.” “सफ़ेद गेंद के फ़ॉर्मेट में नंबर- 1 के पायदान पर पहुंचना खिलाड़ियों, कोच और मैनेजमेंट के सामूहिक प्रयास का नतीजा है और मैं पाकिस्तान के जूनूनी क्रिकेट प्रशंसकों को उनके लगातार समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं.”

“आज मैं पाकिस्तान क्रिकेट के सभी फ़ॉर्मेट से बतौर कप्तान हटने का फ़ैसला कर रहा हूं. यह मुश्किल फ़ैसला है लेकिन मुझे लगता है कि इसके लिए यही माकूल वक़्त है.””मैं सभी तीन फ़ॉर्मेट में बतौर खिलाड़ी पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करता रहूंगा. मैं अपने अनुभव और समर्पण से नए कप्तान और टीम का पूरा समर्थन करूंगा.” “इस महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी को मुझे सौंपने के लिए मैं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूं.”

टेस्ट और टी 20 टीम के नए कप्तान का एलान

बाबर आज़म के पाकिस्तान की टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद शान मसूद को टेस्ट कप्तान और शाहीन शाह अफ़रीदी को अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों का कप्तान बनाया गया है.

https://twitter.com/TheRealPCB/status/1724803319087178155?t=Ngw9BXFtSm476xAjcHR5uw&s=19

शाहीन शाह अफ़रीदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ार्म एक्स पर लिखा है, “आपके अनुकरणीय नेतृत्व में, सच्चे टीम वर्क और दोस्ताना व्यवहार देखना ख़ुशकिस्मती की बात है. टीम की एकता और सामूहिक सफलता के लिए आपका अग्रणी नेतृत्व और प्रतिबद्धता सराहनीय है. मैं आपको और अधिक बल्लेबाजी रिकॉर्ड तोड़ते देखने का इंतजार कर रहा हूं.”

Related Articles

Back to top button