DhanbadJharkhandJharkhand StoryMain SliderNEWS

ECR के जीएम अनिल कुमार खंडेलवाल ने धनबाद स्टेशन का किया निरीक्षण

Dhanbad: पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल बुधवार की शाम को धनबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे. उनके साथ मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा और कई अन्य वरीय रेल अधिकारी मौजूद थे. रेल जीएम धनबाद स्टेशन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि धनबाद रेल मंडल अंतर्गत मल्टी ट्रैकिंग प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है. इसके लिए तकनीकी रूप से मजबूत और सक्षम को काम मिलेगा.

उन्होंने कहा कि काम शुरू होने के बाद रेलवे का यह प्रयास होगा कि काम निर्धारित अवधि में पूरा हो जाए. जिससे कि यात्रियों को रेलवे बेहतरीन सुविधा मुहैया करा सके. ईसीआर जीएम ने एक सवाल के जवाब में कहा कि धनबाद से नई ट्रेन शुरू किए जाने की फिलहाल कोई योजना नहीं है. अभी कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन हो रहा है. जिसपर ध्यान देने की जरूरत है. इसके अलावा यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए व्याप्त कमियों व समस्याओं को दूर कर बेहतर करने का प्रयास की संभावनाओं पर धनबाद रेल मंडल काम कर रही है.उन्होंने कहा कि धनबाद स्टेशन के सौंदर्यीकरण और नए लुक का कार्य शुरू हो चुका है.

रेल जीएम मेसरा-बरकाकाना-धनबाद रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण भी किया. निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक रेल खंड के मध्य टनल, संरक्षा/ यात्री सुविधा आदि से जुड़े विविध पहलुओं का जायजा लिया.

Related Articles

Back to top button