
Chakradharpur: सीडीपीओ कार्यालय द्वारा बगैर ग्रामसभा के सेविका चयन किया गया.जिसका ग्रामीणों ने विरोध करते हुए उपायुक्त को एक पत्र सौंपा है. यह मामला चक्रधरपुर प्रखंड के केनके पंचायत अंतर्गत बाघमारा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र भाग संख्या-2 का हैं. इस मामले को लेकर मंगलवार को पंचायत समिति सदस्य अर्जुन हांसदा के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण सीडीपीओ से मिलने चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय पहुंचेे. इस दौरान पंचायत समिति सदस्य अर्जुन हांसदा ने कहा कि विगत दिनों बाघमारा में 16 अगस्त 2022 को आंगनबाड़ी सेविका का चयन हेतु शैक्षणिक प्रमाण पत्र जमा किया गया था, जिसमें तीन उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी शैक्षणिक प्रमाण पत्र सुपरवाईर को जमा दिये. जिसमें मनीता हांसदा, सीमा हांसदा, रीना गागराई तीनों इंटरमीडिएट पास हैै. रीना गागराई का आंगनबाड़ी केन्द्र भाग संख्या-1 में पड़ता है. रीना गागराई आंगनबाड़ी केंद्र भाग संख्या-2 पोषक क्षेत्र के बाहर से आते है. जिनके चलते पोषक क्षेत्र के हम सभी ग्रामीण विरोध करते है. हम सभी ग्रामवासी ने संयुक्त हस्ताक्षर कर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी चक्रधरपुर को 16 अगस्त 22 के एक सप्ताह बाद पुनः जांच कर नियुक्ति करने हेतु आवेदन दिये हुए थेे. लेकिन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने बिना जांच किए 01 अप्रैल 23 को रीना गागराई को नियुक्ति पत्र दिया गया है, जिसका ग्रामीणों ने विरोध करते हुए उपायुक्त को एक पत्र सौंपा और शैक्षणिक प्रमाण पत्र का जांच करने की मांग किया है.
इसे भी पढ़ें: चाईबासा: राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य अनंत नायक ने डीसी व अन्य अधिकारियों के साथ की बैठक
साथ ही कहा गया है कि अधिक अंक प्राप्त करने वाले को बाघमारा आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-2 क्षेत्र से सेविका नियुक्ति किया जाए। इस मौके पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बाल किशोर महतो ने कहा कि सर्वे के आधार पर सेविका का नियुक्ति हुआ है। अगर किसी को आपत्ति है तो आवेदन देकर जांच करवा ले. इस मौके पर मनीता हांसदा, सुनीता हांसदा, सीमा हांसदा, लक्ष्मी हांसदा, पूजा हांसदा, सरिता हांसदा, सरस्वती हांसदा, शांति हांसदा, मांगती हांसदा, नागुरी हांसदा, पार्वती हांसदा, गुरुवारी हांसदा, अनीता हांसदा, नीलमणि हांसदा, सुनीता हांसदा, सोमवारी बारी, मंजू हांसदा, जेमा हांसदा, चांदनी हांसदा आदि ग्रामीण मौजूद थे.




