JharkhandNEWSRanchi

‘72 हूरें’ फिल्म ने बढ़ायी रांची पुलिस की मुश्किलें, वर्ग विशेष की नाराजगी को लेकर पुलिस अलर्ट

Ranchi: ‘72 हूरें’ फिल्म को लेकर रांची पुलिस अलर्ट है. इसको लेकर मेन रोड स्थित हाई स्ट्रीट मॉल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. करीब 100 की संख्या में पुलिस बल तैनात है. इसके अलावा हिंदपीढ़ी थाने की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रहे हैं.

बता दें कि ‘72 हूरें’ फिल्म को लेकर एक विशेष धर्म समुदाय के लोगों ने नाराजगी व्यक्त की है, जिसको लेकर रांची पुलिस सतर्क है. बताया जा रहा है कि विशेष धर्म समुदाय के लोग आज शांति जुलूस निकालने की योजना कर रहे थे. फिलहाल मेन रोड में पुलिस अलर्ट मोड में सुरक्षा का कमान संभाल रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: Railway: एक साथ 35 डीआरएम का तबादला, राजेश मल्लिक रांची के नए डीआरएम, इन मंडलों के रेल प्रबंधक बदले

Related Articles

Back to top button