JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNationalNEWSRanchi

Railway: एक साथ 35 डीआरएम का तबादला, राजेश मल्लिक रांची के नए डीआरएम, इन मंडलों के रेल प्रबंधक बदले

New Delhi: रेलवे बोर्ड ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए देश के 68 मंडल रेल प्रबंधकों (डीआरएम) में से एक साथ 35 का तबादला कर दिया है. इनमें दिल्ली, लखनऊ, झांसी, आगरा, जयपुर, मुरादाबाद, आगरा, भोपाल और चेन्नई के डीआरएम भी शामिल हैं. पटियाला में चीफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर सुखविंदर सिंह डिंपी गर्ग की जगह दिल्ली का नए डीआरएम होंगे. बतौर डीआरएम उनकी यह पहली तैनाती है. मनीष टपलियाल को लखनऊ और देवाशीष त्रिपाठी को भोपाल का डीआरएम बनाया गया है.

इसके अलावा रेलवे बोर्ड ने विनीत कुमार जैन को वाराणसी, संजय साहू को फिरोजपुर, संजीव कुमार को हावड़ा, जयंत कुमार चौधरी को दानापुर, विकास पुरवार को जयपुर, राजकुमार सिंह को मुरादाबाद, दीपक कुमार सिन्हा को झांसी, तेज प्रकाश अग्रवाल को आगरा, अरुण कुमार चतुर्वेदी को पलक्कड़, विवेक भूषण सूद को सोनपुर, अश्विनी कुमार को राजको, इति पांडे को भुसावल, नरेंद्र आनंदराव पाटिल को विजयवाड़ा और आशीष कुमार को बीकानेर का डीआरएम नियुक्त किया है।

वहीं, एचएस बाजवा को खुर्दा रोड, अनु मणि त्रिपाठी को भावनगर, शरद श्रीवास्तव को मदुरै, सौरभ प्रसाद को वाल्टेयर, योगेश मोहन को बंगलूरू, विनय श्रीवास्तव को समस्तीपुर, मनीष अग्रवाल को गुंटकल, चेतना नंद सिंह को आसनसोल, सुरेंद्र कुमार को कटिहार, लोकेश बिश्नोई को हैदराबाद, नीरज गुप्ता को रांग्या, अमरजीत गौतम को अलीपुरदुआर, एमएस अनबलगन को तिरुचिरापल्ली, सुधीर कुमार शर्मा को अहमदाबाद, भरतेश कुमार जैन को सिकंदराबाद, इरैया भुक्या विश्वनाथ को चेन्नई का डीआरएम बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button