NEWS

Ranchi: नगड़ी के पांच पीडीएस दुकानों की डीसी ने की जांच, डीलरों को राशन कार्ड में सही तरीके से इंट्री की दी हिदायत

Ranchi: डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने आज नगड़ी प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न जनवितरण प्रणाली दुकानों का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने एडचोरो पंचायत के पांच पीडीएस दुकानों का निरीक्षण किया और दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. इस दौरान डीसी ने राशन डीलर सत्यनारायण हजाम की दुकान पर कुछ कार्डधारियों से बात की. मौके पर एक लाभुक के कार्ड में माह दिसंबर की इंट्री के बारे में जानना चाहा. इंट्री के बारे में लाभुक द्वारा स्पष्ट जानकारी नहीं दी, जिसे डीसी ने गंभीरता से लेते हुए डीलर को सही तरीके से इंट्री करने की सख्त हिदायत दी. डीसी ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अल्बर्ट बिलुंग एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को राशन डीलर के फाइल, स्टॉक और अन्य विसंगति को इंगित करके जांच के निर्देश दिये. बता दें कि जिला के विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा प्रत्येक प्रखंड के पांच-पांच जनवितरण प्रणाली दुकानों का आज औचक निरीक्षण भी किया गया है. इस दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी, रांची अल्बर्ट बिलुंग एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, नगड़ी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: बेंगलुरू में एग्रीयूनी फेस्ट 13 मार्च से, BAU के 27 विद्यार्थियों का दल लेगा हिस्सा

डीसी द्वारा इन पीडीएस डीलर के दुकानों का निरीक्षण किया गया

1. मंजूर अंसारी (अनुज्ञप्ति संख्या-23/90)
2. शेख अमानुल्लाह (अनुज्ञप्ति संख्या-12/85)
3. राम तिलक साह (अनुज्ञप्ति संख्या-12/91)
4. सत्यनारायण हजाम (अनुज्ञप्ति संख्या-01/92)
5. असरुद्दीन अंसारी (अनुज्ञप्ति संख्या-16/84)

औचक निरीक्षण के दौरान डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने पीडीएस दुकानों में खाद्यान्न उठाव एवं वितरण, स्टॉक पंजी, ई-पॉश मशीन, रजिस्टर मेनटेनेंस आदि की जानकारी ली. उन्होंने सभी राशन डीलरों को ससमय और सही मात्रा में खाद्यान्न वितरण एवं ऑनलाइन इंट्री सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

Related Articles

Back to top button