Uncategorized

तिरूवनंपुरमः ट्रांसजेंडरों के लिए माकपा की युवा इकाई ने खोले दरवाजे

NEWSWING

Tiruvanampuram, 01 October :  माकपा की युवा इकाई डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया ने ट्रांसजेंडर समुदाय के नौ सदस्यों को संगठन में शामिल किया है. यह हाशिये पर पड़े वर्ग को मुख्यधारा की राजनीति में लाने का प्रयास है.

पीएमजी में 11 सदस्यों में से नौ ट्रांसजेंडर

डीवाईएफआई के सूत्रों ने बताया कि डीवाईएफआई की यहां नव गठित पीएमजी इकाई समिति में 11 सदस्य हैं जिसमें से नौ ट्रांसजेंडर हैं. यह संगठन देश की पहली इकाई है जिसने ट्रांसजेंडरों के लिए अपनी पार्टी का दरवाजा खोला है. सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने सदस्यता फॉर्म पर तीसरे लिंग का कॉलम भी शामिल किया है. नए सदस्यों के स्वागत के लिए शनिवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में ट्रांसजेंडर न्याय बोर्ड के सदस्य और कलाकार सूर्य अभिलाष को इकाई का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया.

डीवाईएफआई में ट्रांसजेंडरों को शामिल करने का फैसला ऐतिहासिक

नगर निगम के पार्षद आईपी बिनू ने कहा कि कोच्चि में हाल में डीवाईएफआई के राष्ट्रीय सम्मेलन में ट्रांसजेंडरों को शामिल करने का फैसला ऐतिहासिक है. उन्होंने कहा कि ट्रांसजेंडर सामाजिक कलंक से लेकर स्वास्थ्य मुद्दों सहित बड़ी संख्या में परेशानियों का सामना कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button